मैदान में खिलाड़यों को देखकर झूमे दर्शक
लखनऊ। लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) की ओर से बृहस्पतिवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में ‘एलएसजी नेक्स्ट-जेन डे’ का आयोजन किया गया। इसमें करीब आठ से दस हजार से अधिक बच्चों ने एलएसजी की जर्सी में आकर अपने पसंदीदा क्रिकेट सितारों को करीब से देखा और उनसे जुड़ने का अवसर प्राप्त किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सुपर सिक्स बॉल कॉन्टेस्ट रहा। इसमें कप्तान ऋषभ पंत ने अपनी ताकत का लोहा मनवाया और मैदान के चारों ओर शानदार शॉट्स लगाए। लंबी शाॅट जड़ने वाले में माहिर ऑलराउंडर मिशेल मार्श ने भी बाजुओं का दम दिखाया। स्टेडियम में एंट्री के दौरान खिलाड़ियों ने स्कूली छात्रों की ओर सिग्नेचर टेनिस बॉल फेंकी। कप्तान ऋषभ पंत मैदान पर काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने न केवल फुटबॉल खेलकर प्रैक्टिस की, बल्कि बच्चों और फैंस को मोटिवेट भी किया। एक फैन के सवाल पर पंत ने मुस्कुराते हुए कहा कि वह इस बार भी सेंचुरी मारेंगे, लेकिन उनका आइकॉनिक फ्लिप मारना मैच की स्थिति पर निर्भर करेगा। आप सभी लोग क्रिकेट को एंज्वॉय कीजिए और सपोर्ट करते रहिए।
मैदान में खिलाड़यों को देखकर झूमे दर्शक
मैदान में खिलाड़यों को देखकर झूमे दर्शक
मैदान में खिलाड़यों को देखकर झूमे दर्शक