फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्टम की टीम ने एयरपोर्ट पर 2.33 किलो सोना किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रियाद से सोमवार को लखनऊ पहुंची फ्लाइट से कस्टम की टीम ने एयरपोर्ट पर 2.33 किलो सोना बरामद किया।
विज्ञापन

इसकी कीमत 1.17 करोड़ रुपये से अधिक है। शातिर तस्कर सोने को ट्रांसफॉर्मर में छिपाकर ला रहा था। मामले की पूछताछ की जा रही है।
कस्टम उपायुक्त निहारिका लाखा ने बताया कि रियाद से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6ई-5424) से उतरे तस्कर के पास से कस्टम की टीम ने 2.33 किलोग्राम सोना बरामद किया।
विज्ञापन

इसकी कीमत 1.17 करोड़ रुपये आंकी गई है। बताया कि शातिर तस्कर ने सोने के चार बिस्कुटों को काले रंग के सेलो टेप और कार्बन पेपर में लपेटा हुआ था। जिसे ऑटो ट्रांसफॉर्मर में छिपाया हुआ था और उसे कार्टन में कंबल के साथ रखकर ला रहा था।
विज्ञापन

पहले भी पकड़े जा चुके हैं मामले
- 6 मार्च को एयरपोर्ट पर कस्टम ने 1.50 करोड़ का सोना पकड़ा
- 2 मार्च को 33.32 लाख के सोने के साथ दबोचा गया
- 1 मार्च को 7.76 लाख का सोना पकड़ा
- 14 फरवरी को 1.49 लाख का सोना पकड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें