फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुरः बदमाशों ने राइस मिल के चौकीदार को घायल कर वहां खड़े ट्रैक्टर को किया पार, हालत नाजुक

Wed, 21 Aug 2019 02:21 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीतापुर में थाना रामकोट के कचनार चौकी क्षेत्र के रामपुर टिकवापारा में मंगलवार रात आधा दर्जन से अधिक सशस्त्र बदमाशों ने राइस मिल के चौकीदार को घायल कर मिल में खड़े ट्रैक्टर को पार कर दिया। चौकीदार घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। मौके पर एडिशनल एसपी, सीओ सिटी व अन्य अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सीतापुर में थाना रामकोट के कचनार चौकी क्षेत्र के रामपुर टिकवापारा में राइस मिल की चाहरदीवारी फांदकर करीब आधा दर्जन से अधिक सशस्त्र बदमाश मिल के अंदर घुस आए। वहां सो रहा चौकीदार राजकुमार पुत्र रघुवर दयाल निवासी टिकवापारा आहट पाकर उठ गया और बदमाशों का विरोध करने लगे।

बदमाशों ने चौकीदार पर डंडों व बाकें से प्रहार कर घायल कर दिया। बदमाश वहां खड़े आयशर ट्रैक्टर UP34 5073 को ले गए। घायल चौकीदार ने मिल के बाहर आकर एक राहगीर को हाल बताया। सूचना पाकर मिल के मालिक विनोद अवस्थी, राजाराम अवस्थी व अन्य लोग मौके पर पहुंचें।
विज्ञापन


कचनार चौकी में इस लूट की घटना की जानकारी दी और घायल चौकीदार की स्थिति नाजुक देखते हुये उसे इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना पाकर चौकी इंचार्ज प्रदीप पाण्डेय मौके पर पहुंचे तथा उच्चाधिकारियों को धटना से अवगत कराया। इस लूट की जानकारी होते ही एडिशनल एसपी मधुबन सिंह, सीओ सिटी योगोन्द्र सिंह व क्राइम ब्रांच टीम मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी बदमाशों की शिनाख्त के लिये खंगाले गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें