फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चलती रही और पति के सामने होता रहा पत्नी का गैंगरेप

Thu, 30 Jul 2015 03:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर के बाबूपुरवा से बुधवार रात एक दंपति को वैन सवार पांच लोगों ने अगवा कर लिया। आरोप है चलती वैन में महिला से दुष्कर्म किया गया। पति के विरोध करने पर उसे धारदार हथियार (चाकू) से घायल कर आरोपी दंपति को निराला नगर खोया मंडी के पास फेंक कर भाग निकले।
विज्ञापन


100 नंबर की सूचना पर गोविंदनगर पुलिस मौके पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक महिला बेसुध थी और पति को सीने में घाव था। गोविंदनगर एसओ का कहना है कि मामला लेनदेन का है लेकिन आरोपों की छानबीन की जा रही है।

बर्रा निवासी पीड़ित परिवार ने बताया कि उसने बबलू से कुछ माह पहले दस हजार रुपये उधार लिए थे। समय पर ब्याज भी दे रहा था। इस पर रकम नहीं दे पाया तो बबलू धमकी दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने बताई आरोपियों की काली करतूत

बुधवार की शाम पत्नी के साथ बाबूपुरवा घर पर मां को देखने आए थे। वापसी में बबलू एक वैन में पांच लोगों के साथ बैठा मिला। बबलू ने ब्याज के रुपये और रकम वापस मांगी।

बकौल पीड़ित उसने बबलू से कहा कि बीमार मां को देखने आया हूं, व्यवस्था करके एक-दो दिन में दे दूंगा। आरोप है कि इतना सुनते ही बबलू और उसके साथियों ने वैन में पति-पत्नी को खींच लिया। इसके बाद आरोपी दोनों को वैन में घुमाते रहे।

पीड़ित ने बताया कि उसकी आंखों के सामने पत्नी से गैंगरेप किया गया, विरोध करने पर चाकू मारकर दोनों को वैन से बाहर फेंक दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें