फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम बदलकर की शादी, पत्नी ने कराई FIR

Sat, 05 Apr 2014 02:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूटी पार्लर संचालिका ने धोखा देकर शादी करने और फिर दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पति के खिलाफ महिला थाने में दहेज प्रताड़ना की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


आशियाना एलडीए कॉलोनी निवासी पंजाबी युवती दो साल पहले गोमतीनगर में ब्यूटी पार्लर चलाती थी।

युवती ने बताया कि कार्तिक शर्मा नाम के युवक ने उससे नजदीकियां बढ़ानी शुरू की। तीन महीने की मुलाकात के बाद कार्तिक ने शादी का प्रस्ताव रखा।

कार्तिक के ही कहने पर दोनों ने ऐशबाग मस्जिद में निकाह पढ़वाने का फैसला लिया।
बकौल युवती, जुलाई 2012 को जब निकाह पढ़वाया जा रहा था, उस वक्त मौलवी ने कार्तिक का नाम और पिता का नाम पूछा तब असलियत सामने आई।

कार्तिक ने अपना नाम अब्दुल लतीफ खान बताया तो युवती के होश उड़ गए। युवती ने बताया कि कार्तिक उर्फ अब्दुल लतीफ खान हाईकोर्ट में कैंटीन चलाता है।

शादी के आठवें ही दिन उसने पांच लाख रुपये मांगने शुरू कर दिए। आरोप है कि कार्तिक उर्फ लतीफ खान ने उसका ब्यूटी पार्लर बंद करा दिया और जेवर बेच डाले।

इस दौरान युवती गर्भवती हो गई, मारपीट का सिलसिला खत्म नहीं हुआ। शुक्रवार को पीड़िता सीओ हजरतगंज दिनेश यादव के पास पहुंची और व्यथा सुनाई। सीओ के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


सीओ को भी अर्दब में लिया
एक परिवार को टूटने से बचाने के लिए सीओ हजरतगंज ने कार्तिक उर्फ अब्दुल लतीफ खान को फोन कर समझाने की कोशिश की तो उसने सीओ को ही अर्दब में ले लिया।

पीड़िता ने बताया कि कार्तिक के कई बड़े और रसूखदार लोगों से संबंध हैं। कैंटीन की आड़ में वह जिस्मफरोशी का धंधा भी करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें