फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट पर मारे डंडे

Fri, 18 Jul 2014 03:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी सरकार के लिए इससे शर्मनाक बात क्या हे सकती है कि लखनऊ के जिस इलाके में पिछले हफ्तेभर से सबसे ज्यादा पुलिस गश्त कर रही है, वहीं गैंगरेप हुआ है।
विज्ञापन


गैंगरेप भी मामूली नहीं, स्कूल की चौखट पर वो भी निहायत निदर्यता से। रेप ऐसा कि 80 मीटर तक खून बहकर चला गया और रेपिस्ट खुलेआम घूम रहे हैं।

मोहनलालगंज के जबरौली गांव से कुछ ही दूर स्थित बलसिंहखेड़ा गांव के प्राथमिक स्कूल परिसर में गुरुवार सुबह नग्न अवस्था में औंधे मुंह पड़ा शव मिला, तो गांव के लोगों के होश उड़ गए।

जिधर गई निगाह, उधर था ‌खून ही खून

स्कूल परिसर में लगे नल, झाडिय़ों और स्कूल के चबूतरे तक पर हर तरफ खून ही खून बिखरा था। हर तरफ युवती के कपड़े के चीथड़े पड़े हुए थे।

वहां का माहौल ऐसा था मानो दरिंदों ने नोच-नोच कर रेप किया हो और युवती की सांस छूटने के बाद ही दरिंदगी जारी रखी हो।

स्कूल खुला तो मची सनसनी

बुधवार देर रात जब दरिंदों ने इस घटना को अंजाम दिया तो गांव में किसी को युवती की चीख तक नहीं सुनाई दी। सुबह स्कूल खुलने पर शव देखकर सनसनी फैल गई।

पुलिस के मुताबिक, अभी युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है लेकिन शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं पाया गया है।
विज्ञापन

युवती को डंडे से पीटा

पुलिस ने शुरुआती जांच में बताया कि युवती के प्राइवेट पार्ट से बेतहाशा रक्तस्राव हुआ है। पुलिस युवती की मौत की वजह यही मान रही है। जांच में यह भी शक जताया जा रहा है कि युवती के प्राइवेट पार्ट में दरिंदों ने डंडे से कई हमले भी किए थे।

हालांकि, पुलिस ने शव को अभी पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा है क्योंकि अभी युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। नियमानुसार 48 घंटे तक शिनाख्त नहीं हो पाई तो पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज देगी। उसके बाद ही हत्या की असली वजह पता चल पाएगी।

हालात देखते हुए स्कूल की छुट्टी कर दी गई है। पुलिस ज्यादा बवाल से भी बचना चाह रही है क्योंकि गुरुवार सुबह पास के ही गांव मे बिल क्लिंटन आए हुए थे। कुछ भी हो, पर इस खौफनाक वारदात से यूपी सरकार के महिला सुरक्षा के दावे खोखले साबित हो गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें