यूपी में पत्नी की बेवफाई का एक अलग ही कांड सामने आया है। एक पत्नी के इरादे इतने खतरनाक थे कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति का कत्ल कर दिया। पति को मारने के लिए बकायदा साजिश रची गई थी।
प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को शराब पिलाने के बाद पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। बाद में शव को चचेरे भाई के मकान में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
सिंकदरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम नगला सदारी निवासी नंद किशोर जाटव (35) करीब पांच साल से पत्नी व बेटी के साथ दिल्ली में रहकर नौकरी कर रहा था। यहां उसकी पत्नी का पड़ोसी सिद्धार्थनगर जिले के थाना चिलिया के गांव मुडै़ला निवासी सुनील से संबंध हो गए।