फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने प्रेमी से मिलकर कुछ यूं कराया था पति का कत्ल

Mon, 03 Aug 2015 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध संबंधों में आडे़ आने पर घाटमपुर में प्राइवेट फैक्ट्री कर्मी अरविंद कुमार की हत्या की साजिश उसकी पत्नी सोनी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी। प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अरविंद का गला घोटा और फिर हत्या को सड़क हादसा दिखाने का प्रयास किया। इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी पत्नी,प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एसएसपी शलभ माथुर ने कैंप दफ्तर में बताया कि 23 जुलाई को घाटमपुर के स्योदी ललईपुर गांव में रेलवे लाइन के किनारे अरविंद का शव मिला था। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे हादसा मान रही था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की गला घोटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी।

तफ्तीश में एसओ अशोक कुमार सिंह को अरविंद की पत्नी सोनी और उसके चचेरे बहनोई जयकरन के संबंधों का पता चला। पुलिस ने जयकरन और सोनी को उठाया तो दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन


सोनी ने बताया कि जयकरन से संबंधों में अरविंद बाधक बन रहा था। इस वजह से उसने हत्या की साजिश रची। 21 जुलाई को साजिश के तहत जयकरन को अपने घर बुलाया। इसके बाद दंपति के बीच झगड़ा हुआ। विवाद शांत कराने के बाद जयकरन, अरविंद को अपने साथ ले गया।

घाटमपुर में साथी जितेंद्र के साथ मिलकर अरविंद की हत्या कर दी। इसके बाद शव को स्टार्ट बाइक में रखकर छोड़ दिया था। पुलिस ने सोनी, उसके प्रेमी जयकरन और जितेंद्र को दोपहर में कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। जितेंद्र लखनऊ में संविदा पर एंबुलेंस चलाता है।

विज्ञापन

पत्नी को पीटकर खिलाई चूहा मार दवा

अपराध से जुड़े एक और मामले  में कानपुर की बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर गांव में एक नशेड़ी पति ने अपनी पत्नी को मारपीट कर उसे जान से मारने के लिए चूहा मार दवा खिला दी।

इससे पत्नी की हालत बिगड़ गई और पति भाग गया। बाद में पहुंचे मायके वालों ने विवाहिता को सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाली बिल्हौर पहुंचे मायके वालों ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर तहरीर दी।

शिवराजपुर कस्बे के बिलहन गांव निवासी तारावती ने कोतवाली पुलिस को बताया कि पुत्री नंदनी का विवाह बिल्हौर बीबीपुर गांव निवासी जयकरन से किया था। जयकरन नशेड़ी, जुआड़ी होने के कारण शादी के बाद से नंदनी को परेशान करने लगा।

दहेज का सारा सामान व जेवर बेच डाले। शनिवार को जयकरन ने नंदनी को पीटा और उसे जान से मारने की नीयत से चूहा मार दवा खिला दी। पड़ोसियों की सूचना पर वे लोग पहुंचे और नंदनी को सीएचसी में भर्ती कराया। उधर, इंस्पेक्टर बृजेश चंद्र यादव ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें