फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने नहीं दिलाया मोबाइल तो लगा ली फांसी

Wed, 07 Jan 2015 10:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
महज मोबाइल फोन की फरमाइश पूरी न होने पर अशियाना में मंगलवार को महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर आशियाना ने बताया कि भदरुख निवासी ऑटो चालक साबिद ने एक वर्ष पहले गोमतीनगर के मकदूमपुर निवासी आविदा (19) से प्रेम विवाह किया था। साबिद ने ही सुबह पुलिस को पत्नी के फांसी लगाकर खुदकुशी की जानकारी दी थी।

मौके पर पहुंची पुलिस को बताया कि दो-तीन दिनों से आविदा नया मोबाइल सेट दिलाने की जिद्द कर रही थी। इन्कार पर दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद आविदा कमरे में चली गई और फांसी लगा ली। फंदे से लटका देख साबिद ने पुलिस को फोन किया था। उधर, आविदा के भाई सर्वेश अली ने साबिद पर हत्या का आरोप लगाया है। जांच कर रही पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें