फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आप सुलझा पाएंगे इन लड़कियों की मौत का राज?

Thu, 02 Apr 2015 06:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के राजश्री गर्ल्स हॉस्टल में रहकर मेडिकल की कोचिंग कर रही आजमगढ़ की रजिया इरशाद (21) बीते दिनों कलाई की नस काटकर फंदे से लटक गई।
विज्ञापन


दोपहर में पड़ोस के कमरे में रहने वाली उसकी सहेली मधु मोबाइल फोन का चार्जर लेने पहुंची।

काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो अन्य छात्राएं एकत्र हो गईं। कुर्सी पर चढ़कर छात्राओं ने दरवाजे के ऊपर बने झरोखे से भीतर देखा तो रजिया दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी दिखी।

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे की तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। हॉस्टल के साथियों ने बताया कि रजिया नाश्ते के बाद कमरे में चली गई थी। उसकी किसी से कोई लड़ाई नहीं हुई।
विज्ञापन


रजिया के कमरे से पुलिस को एक टाइम टेबल का चार्ट मिला जिसमें उसने अपनी भावनाएं लिखी हैं। चार्ट के एक किनारे पर रजिया ने लिखा था, ‘भाई मैं आपकी विश जरूर पूरी करूंगी।’ रजिया के दोस्त और घरवालों के बीच रजिया की मौत अभी भी पहेली बनी हुई है।

घर से‌ निकली, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

गोंडा निवासी महिला का शव बीते मंगलवार सुबह गोंडा-लखनऊ रेल मार्ग पर ट्रैक पर पड़ा मिला।

गोंडा के कर्नलगंज क्षेत्र के ग्राम भुलिथापुर निवासी फिरदौस जहां (22) ने डेढ़ वर्ष पूर्व गांव के ही असलम से प्रेम विवाह किया था।

दोनों के तीन माह का बच्चा भी है। असलम मुंबई में नौकरी करता है, जबकि वह गांव में ही ससुरालीजनों के साथ रहती थी। गांव में ही मायका होने के कारण फिरदौस अक्सर घर जाया करती थी।

अचानक वह घर से लापता हो गई। परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की तो अगले दिन उसका शव जरवलरोड के जतौरा रेलवे गुमटी के पास ट्रैक पर पड़ा मिला।

छोटी सी बात पर खाया जहर

बहराइच नानपारा कोतवाली क्षेत्र निवासी राजकिशोर की पत्नी मीना देवी राम नवमी पर्व पर नेपालगंज स्थित बागेश्वरी मंदिर गईं उनके पीछे से उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली।

मीना देवी मंदिर चली गई और इसके बाद राजकिशोर खेत चला गया और मीना नेपालगंज रवाना हो गई। इसी बीच उनकी बेटी हेमा देवी ने जहर खा लिया।

थोड़ी देर में उसे उल्टी, पेट में दर्द व बेचैनी शुरु हो गई। देर रात इलाज के दौरान हेमा ने दम तोड़ दिया।

घरवालों ने बताया कि हेमा मां के साथ मंदिर जाने की जिद कर रही थी। मां ने मना कर दिया जिस पर वह नाराज हो गई। इतनी सी बात पर ‌इतना बड़ा कदम उठाने की बात किसी के गले नहीं उतर रही।
विज्ञापन

सनसनी बन गई अनजान लड़की की लाश

लखनऊ में बीकेटी के अस्ती रोड पर दुर्जनपुर गांव के पास बीते दिनों गेहूं के खेत में एक अनजान लड़की की लाश से सनसनी मच गई।

शव नीला पड़ चुका था और उसके पास ही पानी की बोतल, चिप्स का पैकेट, चप्पलें और पर्स पड़ा था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी। पर्स और मोबाइल फोन से कुछ नाम व मोबाइल नंबर मिले हैं।

मृतका का मोबाइल फोन खेत में कुछ दूर अलग-अलग टुकड़ों में पाया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोबाइल फोन की बैटरी अलग पड़ी थी और सिमकार्ड टूटा हुआ था।

आशंका है कि युवती के साथ कोई और भी था जिसने उसका सिमकार्ड तोड़कर मोबाइल फेंक दिया।

खेत में पानी की बोतल के पास ही एक खाली पैकेट मिला। सीओ बीकेटी राजेश यादव का कहना है कि इस पैकेट में सल्फास की गोलियां थीं। आशंका है कि युवती ने पानी में गोलियां मिलाकर पी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें