फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा ने अपने मासूम भतीजों को कुल्हाड़ी से काटकर मारा

Sat, 29 Nov 2014 04:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के चिरौली गांव में शुक्रवार रात दो सगे भाइयों की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। ये घटना उस समय हुई जब दोनों भाई एक तखत पर सो रहे थे। कत्ल चचेरे चाचा ने किया। पुलिस ने आरोपी रामअधीन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


चिलौली गांव के गुरदीन के दो बेटे अशोक कुमार (16) और छोटा भाई दुर्गेश (10) घर के बाहर तखत पर सो रहे थे। शुक्रवार रात दोनों की सरिया और कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई।

घटना की वजह को रामअधीन के बेटे अरविंद की मौत से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जाता है कि चार महीने पहले अरविंद ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। पिता का कहना था कि गुरदीन और उसके परिवार की वजह से ही उसके बेटे ने जान दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बदले की भावना से रामअधीन ने गुरदीन के दोनों बेटे को मार डाला। एसओ संतोष यादव का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें