फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पीकर व इमरजेंसी लाइट में एयरपोर्ट पर मिला 63 लाख का सोना, दो धरे गए

Fri, 09 Jun 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों के साथ कस्टम अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम ने दो तस्करों से 63 लाख रुपये का तस्करी का सोना पकड़ा। दोनों तस्कर अलग-अलग देशों से सोना ला रहे थे।
विज्ञापन


तस्करों ने सोने को इमरजेंसी लाइट और स्पीकर में छिपा रखा था। कस्टम की टीम ने दोनों तस्करों को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

आयुक्त सीमा शुल्क (निवारक) एसके शर्मा के मुताबिक बुधवार शाम को करीब छह बजे पहला तस्कर राजस्थान निवासी फिरोज खान एयर इंडिया की फ्लाइट से 1.400 किग्रा सोने के 12 बिस्कुट दो अलग-अलग इमरजेंसी लाइट में बैटरी नुमा बनाकर छिपाकर लाया।

शक होने पर जांच की गई और वह पकड़ा गया। फिरोज खान यह सोना दुबई से तस्करी करके ला रहा था।
विज्ञापन

सो‌ने के छह बिस्कुट के साथ मिला एयरपोर्ट के बाहर

Demo pic
इसी दिन रात करीब 7:40 बजे ओमान से आई फ्लाइट से मुजफ्फरपुर निवासी मोहम्मद मोहसिन 700 ग्राम सोने के छह बिस्कुट लेकर एयरपोर्ट के बाहर आया तो उसको दबोचा गया। मोहसिन ने दो छोटे स्पीकर में 3-3 सोने के बिस्कुट को बैटरी की स्टाइल में लगाकर छिपा रखा था।

इसमें फिरोज के पास बरामद सोना 42 लाख एवं मोहसिन के सोने की कीमत 21 लाख रुपये है। दोनों तस्कर लखनऊ के व्यापारी को सोना बेचने आए थे।

इससे पहले 26 मई को एयरपोर्ट पर 1.400 किग्रा तस्करी के सोना सहित सिद्धांत को गिरफ्तार किया गया था।

जांच टीम में डिप्टी कमिश्नर (एयरपोर्ट) राजेंद्र कुमार, अधीक्षक आरके सिन्हा, ज्योतिबा सिंह, कस्टम अधिकारी श्रवण जायसवाल, प्रदीप तिवारी शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें