फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे बने हत्यारे, तीन साल के बच्चे को मार डाला

Fri, 25 Jul 2014 10:31 AM IST
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बाग में आम बिनने के मामूली से विवाद में तीन नाबालिग बच्चों ने तीन साल के मासूम राज रावत की जमीन पर पटक-पटक कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


यही नहीं बच्चों ने अपना अपराध छुपाने के लिए बच्चे की लाश तालाब में फेंक दी और बेखौफ घर चले गए। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने तालाब से शव बरामद कर मामले की छानबीन शुरू की।

हालांकि पुलिस ने जल्द ही तीनों आरोपियों की पहचान कर ली और उनको हिरासत में ले लिया। एफआईआर दर्ज करने के साथ ही पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

तालाब में फेंकी मासूम की लाश

बंथरा क्षेत्र के एक गांव के पेशे से किसान अपनी पत्नी, आठ वर्षीय बेटी और दस वर्षीय बड़े बेटे के साथ रहता है। पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम किसान का तीन वर्षीय छोटा बेटा गांव के बाहर बाग में आम बीनने गया था।

बाग में गांव के ही नौ से बारह वर्षीय तीन बच्चे पहले से आम बिन रहे थे। आम बीनने को लेकर तीनों बड़े लड़कों का तीन वर्षीय राज से विवाद हो गया। इस पर एक लड़के ने राज को थप्पड़ जड़ दिया और जमीन पर गिरा दिया।

इतने पर भी तीनों का मन नहीं भरा तो उन्होंने उसे उठाकर कई बार जमीन पर पटक दिया। खून से लथपथ मासूम अपने बचाव के लिए चीखता रहा। मगर किसी को उसपर दया नहीं आई।

आधे घंटे तक तड़पने के बाद उसने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत के बाद भी तीनों को भय नहीं सताया और उन्होंने उसे ठिकाने लगाने के लिए पड़ोस के एक तालाब में फेंक दिया।

तीनों पर दर्ज हुई एफआईआर

इसके बाद अपने घर लौट गए। देर शाम मासूम के न लौटने पर किसान ने खोजबीन शुरू की। आधी रात किसान ने उन बच्चों के घर जाकर पूछा तो तीनों ने मना कर दिया।

देर रात किसान ने अपने बेटे के गायब होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एसओ बंथरा राम नरेश यादव समेत चौकी इंचार्ज व पुलिस फोर्स गांव पहुंच गई। काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने गुरुवार सुबह मासूम का शव बाग के पास तालाब से बरामद कर लिया।

पिता के शव पहचानने के बाद पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने पिता की तहरीर पर तीनों के खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटाने की धारा में एफआईआर दर्ज कर तीनों लड़कों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों में एक 12 वर्षीय सातवीं, दस वर्षीय पांचवीं व नौ वर्षीय दूसरी का छात्र है। एसओ के मुताबिक आम बिनने के विवाद में तीनों ने मासूम की हत्या की है।
विज्ञापन

सिर की चोट बयां कर रही दर्द

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम के सिर में मिली चोटें बेरहमी से की गई हत्या की कहानी बयां कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, मासूम के सिर में पांच चोटें आईं हैं।

ये चोटें मासूम को जमीन पर पटकने की वजह से आई हैं। रिपोर्ट में हत्या की वजह भी सिर में चोट लगने से बताई जा रही है।

इससे साफ है कि बच्चों ने उसकी पटक-पटक कर हत्या की और शव तालाब में फेंक दिया। मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या से गांव वाले खौफजदा हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें