फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक व प्रेमिका को गोली मारने वाले को असलहा देने वाले तीन गिरफ्तार

Tue, 05 Jul 2022 05:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

30 जून को भाजपा नेता के भाई व उन्नाव में अपनी प्रेमिका को गोली मारने के मामले में असलहा देने में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंथरा इलाके के एक युवक ने चार दिन पहले भाजपा नेत्री के भाई के ऊपर गोली चलाने के बाद उन्नाव के पुरवा इलाके में महिला को गोली मार दी थी। इस मामले में बंथरा पुलिस ने आरोपी को असलहा मुहैया कराने वाले तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ  कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


बंथरा के लतीफ नगर निवासी भाजपा नेत्री मधु चौरसिया के भाई नीरज चौरसिया को रंजिश के चलते बीती 30 जून को गांव के ही विशाल कश्यप ने गोली मारकर घायल कर दिया था। घंटे भर बाद आरोपी विशाल ने उन्नाव जिले के पुरवा इलाके के गांव में प्रेमिका की ससुराल जाकर गोली मारी थी जिससे वह घायल हो गई थी।

आरोपी विशाल को उसके गांव के ही परशुराम उर्फ  हुड्डा,  विमलेश उर्फ  डग्गा और अमीनाबाद इलाके की बताशे वाली गली में रहने वाले अयाज ने पिस्तौल, कारतूस और तमंचा उपलब्ध कराया था। बंथरा पुलिस ने सोमवार सुबह तीनों आरोपियों को उनके घरों से दबोचकर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें