फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें, चोरों की सरगना इस शातिर महिला की करतूत

Thu, 26 Feb 2015 03:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज पुलिस ने मंगलवार देर रात महिला सरगना समेत छह को गिरफ्तार कर चोरों के गैंग का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन


हत्थे चढ़े आरोपियों ने कई वारदातें कुबूली हैं। पूछताछ में पता चला कि चोरी का माल गुडंबा में रहने वाली सरगना के घर पर ही रखा जाता। बेचने के बाद सबको हिस्सा दिया जाता था।

पुलिस के मुताबिक, अलीगंज स्थित उद्यान पार्क के पास से देर रात एसएसआई अरविंद सिंह व एसआई चंद्रकांत मिश्रा की टीम ने महिला समेत छह लोगों को संदिग्ध हालात में दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्थे चढ़े आरोपियों में गैंग की सरगना गुडंबा निवासी सुनीता के साथ ही अलीगंज निवासी अब्दुल रहमान, महफूज उर्फ टेढ़ू, साजन उर्फ यान, आजम उर्फ अल्लू मुर्तजा अज्ञैर मड़ियांव के प्रीतिनगर निवासी मो. मुजीब शामिल हैं।

पड़ताल में पता चला सभी शातिर चोर हैं। निशानदेही पर पुलिस ने चांदी के जेवरात और दो एलईडी टीवी समेत करीब पौने दो लाख का माल बरामद किया है।

सुनीता ही रेकी कर घर चिह्नित करती थी। इसके बाद गैंग के बदमाश मौका पाकर माल पारकर देते थे। मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें