फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टील कारोबारी के कर्मचारी से 10 लाख लूटे

Thu, 26 Feb 2015 01:23 PM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बेखौफ बदमाशों ने बुधवार रात तुलसी निकेतन चौकी से चंद कदमों की दूरी पर स्टील कारोबारी के कर्मचारी से 10 लाख रुपये और स्कूटी लूट ली।
विज्ञापन


दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने कर्मचारी को ओवरटेक किया और गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट कर भाग गए। सूचना पर पुलिस ने टीला मोड़ के पास से कर्मचारी से लूटी गई स्कूटी बरामद कर ली। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है।

राजेंद्र नगर सेक्टर-3 निवासी दीपक गुप्ता सदर बाजार दिल्ली में स्टील कारोबार करते हैं। उनका मंडोली दिल्ली में स्टील का गोदाम है।

बुधवार रात करीब आठ बजे गोदाम में कर्मचारी हरबीर सिंह चौधरी स्कूटी से 10 लाख रुपये से भरा बैग लेकर राजेंद्र नगर स्थित दीपक के घर आ रहा था।

भोपुरा तिराहे पर दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने हरबीर को ओवरटेक कर रोक लिया। दो बदमाशों ने हरबीर की कनपटी पर पिस्तौल लगा दी और रुपयों से भरा बैग और स्कूटी लूट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर मचाने पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर लोनी की ओर भाग निकले। सूचना पर मौके पर एसपी सिटी अजयपाल, सीओ विपिन टाडा और अन्य अधिकारी पहुंचे।

सीओ विपिन टाडा ने बताया कि टीला मोड़ स्थित ऑक्सी होम्स के पास से लूटी गई स्कूटी और मोबाइल मिल गए हैं।

एसपी सिटी अजय पाल ने बताया कि तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हालांकि हरबीर और दीपक दोनों से पूछताछ की जा रही है।

उनके मोबाइल नंबरों की भी जांच की जा रही है। सीओ बॉर्डर ने बताया की बॉर्डर से लेकर भोपुरा तिराहे तक दुकानों व अन्य संस्थानों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। फुटेज में बदमाशों का सुराग मिल सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें