फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शॉप से चोरों ने उड़ाया तीस लाख का माल, हंगामा

Wed, 30 Nov 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लूट के बाद मोबाईल शॉप - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विकासनगर के सेक्टर-दो में लोहिया मोड़ के पास श्री प्लाजा स्थित मोबाइल शॉप श्री श्याम कम्युनिकेशन का शटर काटकर चोर करीब 30 लाख रुपये का माल समेट ले गए।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह वारदात की जानकारी पर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अंजनी पांडेय के नेतृत्व में मार्केट के व्यापारियों ने दुकानें बंद कर हंगामा शुरू कर दिया।

स्थानीय पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने कुर्सी रोड पर जाम लगा दिया। एएसपी ट्रांसगोमती दुर्गेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने चार दिन में चोरी का खुलासा न होने पर धरना-प्रदर्शन का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि श्री श्याम कम्युनिकेशन नाम से निरालानगर निवासी राजकुमार अग्रवाल की दुकान है। मंगलवार सुबह उनकी दुकान के ऊपर ही मोबाइल शॉप चलाने वाले उपेंद्र ने फोन कर दुकान का शटर उठा होने की सूचना दी।

'कैश बॉक्स टूटा हुआ था, कीमती हैंडसेट गायब थे'

राजकुमार पहुंचे तो भीतर का नजारा देखकर होश उड़ गए। कैश बॉक्स टूटा हुआ था। उसमें रखे डेढ़ लाख रुपये नकद समेत दुकान के काउंटर पर रखे मोबाइल के कई नये और कीमती हैंडसेट गायब थे।

राजकुमार का कहना है कि करीब 30 लाख रुपये का सामान चोर ले गए। चोरी की सूचना पाकर मार्केट के व्यापारी एकत्र हो गए। पुलिस कंट्रोलरूम को जानकारी दी गई लेकिन एक घंटे तक कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।

इस बीच संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सहित मंडल अध्यक्ष आरके गुप्ता व अन्य व्यापारी नेता श्री प्लाजा आ गए।

व्यापारी विरोध-प्रदर्शन कर ही रहे थे कि राजकुमार की दुकान के ऊपर स्थित धर्मेंद्र मिश्रा की विकास कम्युनिकेशन के नाम से मोबाइल शॉप में भी चोरी की सूचना से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

आक्रोशित व्यापारियों ने जाम कर दी रोड

व्यापारी मौके पर पहुंचे तो पता चला चोरों ने उनकी दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया था। आक्रोशित व्यापारियों ने कुर्सी रोड पर जाम लगा दिया।

हंगामे की सूचना पाकर एएसपी ट्रांसगोमती व कई थानों की फोर्स पहुंच गई। व्यापारियों ने कहा कि क्षेत्र में पुलिस की गश्त नहीं होती इसलिए चोरों के हौसले बुलंद हैं। इससे पहले भी इलाके में कई वारदातें हो चुकी हैं।

इंस्पेक्टर विकासनगर अतुल तिवारी ने बताया कि फॉरेंसिक और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने दुकान से साक्ष्य व नमूने लिए हैं। एफआईआर दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें