फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर चोरों ने किया सैमसंग का शोरूम साफ

Thu, 02 Jan 2014 02:53 AM IST
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर थानाक्षेत्र के फैजाबाद रोड से मंगलवार रात चोरों ने सैमसंग प्लॉजा शोरूम का शटर उठाकर करीब 30 लाख रुपये कीमत के सेलफोन व कैमरा उड़ा दिया। सुबह दुकान खोलने पर वारदात का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम की सूचना पर सीओ गाजीपुर, सीओ अलीगंज, सीओ गोमती नगर व सीओ महानगर ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया और फ्रिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर जांच कराई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर सिक्योरिटी गार्ड समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। एक टीम बहराइच भेजी गई है।

उधर, अपराधों पर अंकुश न लगने से नाराज व्यापारियों ने पुलिस अफसरों से नाराजगी जाहिर की। व्यापारियों का कहना है कि यदि एक सप्ताह के भीतर वारदात का खुलासा नहीं हुआ तो व्यापारी आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


निरालानगर सेक्टर-बी निवासी सीके मलिक का फैजाबाद रोड पर शक्ति नगर में सैमसंग प्लाजा नाम से शोरूम है। दुकान में करीब 13 कर्मचारी काम करते हैं।

सीके मलिक के मुताबिक, शोरूम में ढाई हजार से 60 हजार रुपये तक के लाखों के मोबाइल फोन व 15 से 45 हजार रुपये कीमत तक के कैमरे रखे थे।

मलिक के मुताबिक बीती रात रोजमर्रा की तरह नौ बजे शोरूम बंद कर दुकान की रखवाली सिक्योरिटी गार्ड ज्ञान प्रकाश को सौंप कर चले गए।

सुबह जब 10.30 बजे दुकान खोलने गए तो बीच से शटर उठा हुआ था। दुकान के अंदर जाने पर देखा कि सेलफोन के डिब्बे बिखरे पड़े हैं और उनमें से सेलफोन गायब हैं।

मलिक ने बताया कि उन्होंने तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल रुम को दी। सूचना पर सीओ गाजीपुर विशाल पांडेय, सीओ अलीगंज अखिलेश नारायण सिंह, सीओ गोमती नगर विद्या सागर मिश्र व सीओ महानगर राजेश श्रीवास्तव समेत एसओ गाजीपुर मौके पर पहुंच गए।

सभी ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर बारीकी से जांच कराई। सीके मलिक ने बताया कि चोरों ने डिब्बे निकाल कर फेंक दिए और 70 महंगे मोबाइल फोन व सात कैमरे अपने साथ ले गए।

सीओ गाजीपुर ने वारदात में किसी करीबी के शामिल होने की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि बिना किसी करीबी के दुकान के अंदर के हिस्से की जानकारी चोरों तक नहीं पहुंच सकती है।

पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड समेत छह संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पूछताछ में गार्ड ने बताया कि देर रात उसे नींद आ गई थी और उसे कुछ पता ही नहीं चला।

उधर, वारदात की जानकारी पर आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता समेत तमाम व्यापारी घटना स्थल पर आ गए।

व्यापारियों ने पुलिस अफसरों से नाराजगी जताते हुए एक सप्ताह के भीतर वारदात के खुलासे की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा न हुआ तो व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। पुलिस ने समझाकर व्यापारियों को शांत कराया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें