फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: थाने के सामने शोरूम से लाखों का माल उड़ाया

Mon, 30 Nov 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर थाने के ठीक सामने स्थित जेजे मार्ट में सेंध लगाकर चोर शनिवार देर रात कैश काउंटर से नगदी समेत लाखों रुपये का माल ले उड़े। काफी देर तक पुलिस इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करने में भी आनाकानी करती रही। हालांकि व्यापारियों के दबाव में रिपोर्ट लिख ली।
विज्ञापन


कानपुर रोड पर कृष्णानगर थाने सामने जेजे मार्ट के नाम से कपड़ों का शोरूम है। शोरूम से 200 मीटर दूर इसके मालिक जसविंदर सिंह का घर भी है। शनिवार को बिक्री के बाद वह शटर में ताले डालकर घर चले गए। रविवार सुबह दस बजे उन्होंने शोरूम खोला तो अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा व कैश काउंटर टूटा पड़ा था।

अलमारियों से कीमती साड़ियां, सूट और अन्य सामान गायब था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल तो की, लेकिन रिपोर्ट लिखने में आनाकानी करनी लगी।

इस पर व्यापारी जसविंदर सिंह समेत सभी लोगों ने नाराजगी जताई। इसके बाद एसओ कृष्णानगर विजय कुमार यादव ने रिपोर्ट दर्ज की। जसविंदर सिंह के मुताबिक, उनके कैश काउंटर से 75 हजार रुपये नगद और कीमती साड़ियों व सूट से भरे गत्ते चोरी हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

बच्चे की मदद से अंजाम दी वारदात

चोरों ने शोरूम की पिछली दीवार पर लगे एसी के पाइप को निकालकर बड़ा होल किया और अंदर घुसे। बताया जा रहा है कि चोरों ने इसमें किसी बच्चे की भी मदद ली है।

उन्होंने जितना बड़ा होल किया है, उसमें से कोई बड़ा नही जा सकता। पुलिस ऐसे गिरोह की तलाश कर रह है जो बच्चों की मदद से चोरी की वारदात अंजाम देते हैं। शोरूम के भीतर भी किसी बच्चे की मौजूदगी के निशान मिले हैं।

रात में शो-पीस हो जाते थे शोरूम के सीसीटीवी
शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे रात में काम नहीं करते थे। शोरूम के मालिक जसविंदर सिंह घर जाते समय मेन बोर्ड से ही बिजली काटकर जाते थे। ताकि शॉर्ट सर्किट की गुंजाइश न रह जाए।

जसविंदर के मुताबिक, गीता वस्त्रालय में आग की घटना के बाद उन्होंने ऐसा करना शुरू किया। इसीलिए सीसीटीवी कैमरे भी बंद हो जाते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें