फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...वरना हो जाता गैंगरेप!

Mon, 13 Oct 2014 12:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
निगोहां में भवरेश्वर मंदिर में दर्शन करने के बाद पैदल ही घर लौट रही एक महिला को बदमाशों ने चलती गाड़ी में खींच लिया।
विज्ञापन


इसके बाद उससे सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। महिला ने हिम्मत दिखाई और दरवाजा खोलकर चलती गाड़ी से कूद गई। पकड़े जाने के डर से बदमाश वहां से भाग निकले।

इसके बाद महिला ने कुछ राहगीरों को आपबीती सुनाई। उनकी मदद से निगोहां थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

इंस्पेक्टर निगोहां ने बताया महिला की सूचना पर कार सवार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला ने उन्हें बताया कि वह पारा इलाके के एक गांव की रहने वाली है।
विज्ञापन


वह रविवार को अकेले ही लखनऊ , उन्नाव और रायबरेली के बॉर्डर पर स्थित प्राचीन भवरेश्वर मंदिर आई थी। पूजा-अर्चना करते हुए उसे देर हो गई।

घर लौटने का उसे कोई साधन नहीं मिल रहा था। इसके बाद वह पैदल ही निकल पड़ी। हालांकि कुछ देर में ही शाम ढलने लगी और रास्ते पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

बचने के लिए कूदी चलती गाड़ी से

इसी दौरान मारुति वैन सवार बदमाशों की निगाह उस पर पड़ गई। बदमाशों ने उसे गाड़ी में बैठने का प्रलोभन दिया। वह नहीं मानी तो उसे जबरदस्ती गाड़ी में खींच लिया।

इसके बाद चलती गाड़ी में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगे। महिला ने चीखने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने उसका मुंह दबा दिया और उसके कपड़े फाड़ डाले व जेवर तक छीन लिए।

हालांकि इसी बीच महिला ने हिम्मत दिखाई और मारुति वैन का दरवाजा खोलकर कूद गई। पकड़े जाने के डर से कार सवार बदमाश वहां से गाड़ी समेत भाग निकले।

महिला कुछ देर तक वहीं दुबकी रही। इसके बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों से उसने आपबीती सुनाई। एक अन्य कार से गुजर रहे लोगों ने उसे निगोहां थाने पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि कार पर पांच बदमाश सवार थे। कार से कूदते हुए महिला ने एक बदमाश का पर्स भी निकाल लिया था। इसके जरिए पुलिस बदमाशों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें