अपराध के लिए मशहूर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक और हैवानियत का मामला सामने आया है।
कृष्णानगर में गुरुवार शाम एक 16 साल की लड़की को किडनैप करके उसके साथ बेरहमी से गैंगरेप किया गया, फिर उसे उसके ही घर के पास एक मंदिर पर फेंक दिया गया।
ल़ड़की का आरोप है कि रेप करने वाला कोई और नहीं उसके ही मोहल्ले का एक लड़का राजा उर्फ राजपाल है, जो पेशे से तो ड्राइवर है पर खुद को बताता है सपा नेता।
पुलिस को तफ्तीश में पता चला कि रेलवे के एक गार्ड की बेटी सौम्या (नाम बदला हुआ) ने हाई स्कूल पास करने के बाद मोहल्ले के ही सिलाई सेंटर में एडमिशन लिया था।
पढ़िए: नाबालिग की आबरू लूट सुला दिया मौत के घाट
गुरुवार शाम भी वह वहां गई थी, लेकिन कोचिंग बंद होने की वजह से वह पैदल ही घर लौट रही थी। वह अपने मोहल्ले में ही थी कि पीछे से एक इंडिका कार आकर उसके बगल में रुकी और कुछ लोगों ने जबरन उसे गाड़ी में डाल लिया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने सौम्या का गैंगरेप सुल्तानपुर के एक सुनसान इलाके में किया। उसके बाद, कार में ही उसे घर के पास एक मंदिर के बाहर छोड़कर चले गए।
यह भी पढ़ें: गलत इरादे से घर में घुसे युवकों ने महिला के कपड़े फाड़े
सौम्या ने राजा और उसके दोस्तों के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज कराई है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की है।