बाजारखाला क्षेत्र में शनिवार देर रात युवक ने अपनी कथित प्रेमिका से झगड़े के बाद फांसी लगाकर जान दे दी।
सुबह उसका दोस्त उसे काम पर ले जाने के लिए बुलाने पहुंचा तो उसे फंदे से लटकता पाया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस के मुताबिक, बाजारखाला स्थित मोतीझील कॉलोनी निवासी सुजीत रैदास (25) लकड़ी काटने का काम करता था। बहन पप्पी के मुताबिक, सुजीत का कॉलोनी की एक युवती से एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
शनिवार रात दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह घर वापस आ गया था। जहां उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली।
सुबह चार बजे दोस्त बलजीत उसे काम पर बुलाने के लिए आया तो कमरा अंदर से बंद था। कई बार आवाज लगाई लेकिन कोई आहट न मिलने पर खिड़की से टॉर्च मारकर अंदर देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था।
घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे फंदे से उतारा, मामले की जांच चल रही है।