निरालानगर पुलिस चौकी के चंद कदम दूर बृहस्पतिवार रात मुफ्त
बीयर न देने पर लखनऊ विश्वविद्यालय के एक छात्रनेता के समर्थकों ने
ताबड़तोड़ फायरिंग की और चार देशी बम फेंके।
रात
साढ़े सात बजे लविवि के एक छात्रनेता के कुछ समर्थक निरालानगर पुलिस चौकी
के पीछे बीयर शॉप पर पहुंचे।
सोनू के पैसे मांगने पर छात्रों ने गाली-गलौज
करते हुए छात्र नेता द्वारा बीयर मंगाने की बात कही जिस पर बीयर शॉप मालिक
ने इन्कार कर दिया।
उस समय तो छात्र लौट गए। मगर, थोड़ी देर बाद वह अपने
साथियों के साथ पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। यही नहीं छात्रों
ने शॉप में चार देशी बम भी फेंके।
फायरिंग की आवाज से इलाके में सन्नाटा
पसर गया हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। न ही बीयर शॉप में कोई नुकसान
हुआ। इन लोगों ने करीब बीस मिनट तक तांडव किया।
मगर, चंद कदम दूर पुलिस को
इसकी भनक तक नहीं लगी। बाद में इंस्पेक्टर हसनगंज दिनेश सिंह समेत तमाम
पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
इंस्पेक्टर की मानें तो जब तक पुलिस वहां
पहुंची छात्र फरार हो चुके थे। पुलिस वीयर शॉप मालिक सोनू जायसवाल की तहरीर
पर मामले की छानबीन कर रही है।