फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

M.Sc स्टूडेंट जा रहा था नहाने, पर मिली दर्दनाक मौत

Mon, 07 Jul 2014 01:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कूलर में उतरे करंट की चपेट में आकर रविवार सुबह नरही में किराए के मकान में रह रहा एक छात्र बुरी तरह से झुलस गया।
विज्ञापन


चीख सुनकर साथ रह रहे युवक ने कूलर बंद करके उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कूलर में उतरे करंट से पिछले माह से अब तक मासूम सहित पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

पुलिस के मुताबिक, उन्नाव स्थित नवाबगंज निवासी देवेंद्र यादव (25) कानपुर यूनिवर्सिटी में एमएससी का छात्र था। वह नरही में किराए के मकान में अपने दोस्त अमित के साथ रहता था।
विज्ञापन


पॉकेट मनी के लिए वह प्राइवेट जॉब भी करता था। सुबह करीब नौ बजे वह नहाने के लिए बाथरूम जा रहा था।

आंगन में रखा कूलर छू जाने से वह करंट की चपेट में आ गया। चीख सुनकर अमित दौड़ा और कूलर बंद किया मगर तब तक वह बुरी तरह से झुलस गया था।

अमित ने उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमित की सूचना पर उसके परिवारवाले अस्पताल पहुंच गए। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन


मां से फोन पर बात करके नहाने जा रहा था
देवेंद्र ने सुबह अपनी मां निशा से काफी देर तक फोन पर बात की। कुछ ही देर बाद उसकी मौत की खबर घर पहुंच गई। बेटे की मौत की सूचना पर ट्रॉमा सेंटर पहुंचीं निशा गश खाकर गिर गईं। होश आते ही वह फिर बेसुध हो गईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें