फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड: सॉरी पापा, हम कुछ नहीं कर सके इसलिए दुनिया से जा रहे

Fri, 20 Apr 2018 09:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन

‘पापा, आई एम सॉरी। हम कुछ कर नहीं सके इसलिए दुनिया से जा रहे हैं।’ सुसाइड नोट में यह लिखकर महानगर स्थित पीएसी की 35वीं वाहिनी के नायक मो. जहांदार आलम की 22 वर्षीय बेटी मोहिसिना बानो ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी लेकिन छह अप्रैल को आयोजित परीक्षा गड़बड़ होने से काफी परेशान थी।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर विकास पांडेय ने बताया कि मोहिसिना के परिवार में पिता के अलावा मां शकीला, केंद्रीय विद्यालय में इंटर की पढ़ाई कर रही छोटी बहन मारिया और छोटा भाई मेराज हैं। मेराज मंदबुद्धि है। बृहस्पतिवार सुबह पिता ड्यूटी पर गए थे जबकि मां किसी काम से वायरलेस के ऑफिस व मारिया स्कूल गई थी।

मोहिसिना अपने छोटे भाई के साथ घर पर अकेली थी। दोपहर में मारिया स्कूल से लौटी तो दरवाजा खुला हुआ था। वह भीतर पहुंची तो टॉयलेट के रोशनदान में दुपट्टे से बहन का शव लटका देखकर होश उड़ गए। मारिया से सूचना पाकर मो. जहांदार व आसपास के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन


महानगर पुलिस को मोहिसिना के पास से सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने पिता से माफी मांगी है। उसने लिखा कि ममेरे और चचेरे भाई पढ़-लिखकर कामयाब हो गए पर हम कुछ नहीं कर सके। परिवारीजनों ने बताया कि मो. जहांदार ने अपने परिवार के कई बच्चों की पढ़ाई-लिखाई कराई है।

उनकी वजह से ही कई बच्चे आज अच्छी नौकरी कर रहे हैं। मोहिसिना भी पढ़-लिखकर कामयाब होना चाहती थी। वह नीट की तैयारी कर रही थी। छह अप्रैल को उसने प्रतियोगी परीक्षा का पेपर दिया था जो कुछ गड़बड़ हो गया। इसके बाद से वह काफी परेशान रहती थी। परिवारीजनों ने समझाने की कोशिश की लेकिन वह खुद को संभाल नहीं पा रही थी। इसी के चलते उसने खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन

दान कर दी आंखें

मोहिसिना के परिवारीजनों ने उसकी दोनों आंखें दान कर दी हैं। मो. जहांदार ने कहा कि बेटी दुनिया से चली गई लेकिन उसकी आंखों के जरिए किसी की जिंदगी रोशन हो सकेगी तो दिल को कुछ सुकून रहेगा। ऐसा लगेगा कि बेटी अब भी किसी न किसी रूप में परिवार के लोगों को देख रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें