परमीश वर्मा पर हुए जानलेवा हमले के बाद वह फोर्टिस अस्पताल में उपचाराधीन रहा, जहां से उसे कड़ी सुरक्षा के बीच बीती रात को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 चौकी के इंचार्ज सुमित सहित पुलिस पार्टी की एक टीम ने परमीश की एंबुलेंस को एस्कॉर्ट कर कड़े सुरक्षा घेरे में उसके निवास स्थान पटियाला पहुंचाया गया है। सूत्रों के अनुसार डीजीपी पंजाब सुरेश अरोड़ा के दिशा-निर्देशों पर परमीश को पुलिस प्रोटेक्शन दे दी गई है।
परमीश की गाड़ी को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 चौकी में तिरपाल के साथ ढककर और रस्सी से बांध कर रखा गया है, जिस पर 6 गोलियों के निशान हैं। पुलिस को हरियाणा नंबर की जिस क्रेटा गाड़ी की तलाश है, उसके नंबर के तीन डिजिट पुलिस के हाथ लगे हैं, जिसे ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।