फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त सचिव गृह के बेटे को बंधक बनाकर पीटा

Fri, 18 Apr 2014 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली में बुधवार रात कुछ लोगों ने संयुक्त सचिव गृह हरी प्रसाद सिंह के बेटे की न सिर्फ जमकर पिटाई की, बल्कि बंधक तक बना लिया।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। चार आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया गया है, जबकि दो फरार हैं।

लखनऊ जिले के विपुल खंड गोमती नगर निवासी अनिल सिंह के पिता हरी प्रसाद सिंह संयुक्त सचिव गृह हैं।

उसके ताऊ स्वामी शरण सिंह का रायबरेली शहर के निराला नगर में मकान है, लेकिन उनके ताऊ लखनऊ में ही रहते हैं।

ताऊ ने मोहल्ले के ही राकेश त्रिपाठी को मकान की देखरेख की जिम्मेदारी दी थी। इधर, राकेश ने मकान किराए पर उठा दिया। अनिल सिंह बुधवार को रायबरेली आया था।

ताऊ ने उससे मकान भी देखने के लिए कहा था। देर रात अनिल ताऊ के मकान पहुंचा तो देखा कि मकान किराए पर दे दिया गया है। साथ ही अराजकतत्वों का जमावड़ा भी देखा।

इस पर अनिल ने राकेश त्रिपाठी के घर पहुंचकर आपत्ति जताई। बस इतनी सी बात पर राकेश और उसके अन्य परिवारीजनों ने संयुक्त सचिव गृह के बेटे को बंधक बनाकर जमकर पीटा। पिटाई में अनिल को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


किसी तरह उसने घटना की सूचना मोबाइल से अपने परिवारीजनों को दी। लखनऊ से परिवारीजनों ने फोन एसपी राजेश पांडेय को किया तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

एसपी ने सदर कोतवाली पुलिस को मौके पर भेजकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कुछ देर बाद सदर कोतवाल संजय नाथ तिवारी, एसआई सुरखाब खां फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी से मोहल्ले के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने संयुक्त सचिव गृह के बेटे को जिला अस्पताल ले जाकर इलाज कराया।
विज्ञापन


इस मामले में राकेश त्रिपाठी,  मनीष त्रिपाठी, कमलेश त्रिपाठी, श्रीश त्रिपाठी, मंगल मिश्रा व शिवनारायण निवासी शक्ति नगर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

राकेश, मनीष, कमलेश, श्रीश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाकी दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें