यूपी में हत्या का एक ऐसा मामला आया है जिसको सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
हलियापुर थाने के डेहरियावां गांव निवासी चंद्रशेखर पांडेय ने बृहस्पतिवार की सुबह घरेलू विवाद को लेकर अपनी मां इंदुमती (60) के ऊपर सब्बल से प्रहार कर दिया।
इस प्रहार के बाद मां की हालत गंभीर हो गई।
सिर पर गंभीर चोट लगने से इंदुमती की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है।