फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लाइंट बनकर आए डकैत, लाखों ले गए करके पैक

Sun, 11 Aug 2013 11:04 PM IST
लखनऊ/संजय त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन
आशियाना के रश्मि खंड में क्लाइंट के भेष में चार लुटेरों ने इनकमटैक्स वकील के घर रविवार दोपहर धावा बोला। बुजुर्ग वकील व उनकी पत्नी को बंधक बनाने के साथ गंभीर रूप से घायल करके लाखों का माल बटोर ले गए।
विज्ञापन


बुजुर्ग महिला ने किसी तरह खुद को बंधन मुक्त करके पुलिस व अपने करीबी रिश्तेदारों को फोन किया। बाजार में स्थित घर में दिनदहाड़े लूट से सनसनी फैल गई।

पुलिस ने फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्क्वाएड की मदद से तहकीकात शुरू की लेकिन लुटेरों का फिलहाल कोई सुराग नहीं लगा है।
 
एसओ आशियाना सुधीर कुमार ने बताया कि रश्मि खंड बाजार में मेनरोड स्थित मकान में दो साल से किराए पर रह रहे इनकम टैक्स वकील विष्णु गोपाल मेहरोत्रा (76) के घर आज दोपहर 1:30 बजे चार बदमाश आ धमके।

कॉलबेल बजने पर विष्णु गोपाल ने दरवाजा खोला। कुछ फाइलें थामे खड़े एक व्यक्ति ने आयकर संबंधी मामले में बातचीत को कहा। विष्णु गोपाल ने उन्हें बरामदे में पड़ी कुर्सियों पर बैठाया और बातचीत शुरू की।
विज्ञापन


क्लाइंट के भेष में आए बदमाश ने बातचीत लंबी खींचने के साथ दस्तावेजों का मोटा बंडल दिखाया। उमस भरी गर्मी के चलते विष्णु गोपाल ने उन्हें कमरे में बुला लिया। कमरे में घुसते ही तीन बदमाशों ने तमंचे निकाल लिए।

एक ने बुजुर्ग विष्णु गोपाल की कनपटी से तमंचा सटाने के साथ उनका मुंह दबाया और हाथपैर बांध दिए। दूसरे ने विष्णु गोपाल की पत्नी रुकमणि मेहरोत्रा (74) को बंधक बनाया। इस बीच एक बदमाश ने घर का दरवाजा भीतर से बंद कर दिया।
 
बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाने के साथ दो लुटेरे दूसरे कमरे में पर्दे के पीछे रखी सेफ की तरफ बढ़े। सेफ बंद होने पर उन्होंने दंपती से चाभी मांगी। इससे इनकार पर विष्णु गोपाल व रुकमणि पर तमंचे के बट से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर डाला।

रुकमणि के तन से गहने उतारे। इसके बाद पूरा घर खंगालकर गहने, नगदी व अन्य कीमती सामान बटोरा। इस बीच सेफ का लॉक तोड़ने व चाभी ढूंढने की काफी कोशिश की। इसमें सफलता न मिलने पर हाथ लगा माल बटोरकर भाग निकले।

बेड पर जख्मी हालत में बंधक बनी पड़ी रुकमणि ने किसी तरह अपने हाथ खोले। बुरी तरह जख्मी पति को बेहोश देख उन्होंने आशियाना क्षेत्र में रहने वाली अपनी बेटी विधि साहनी व देवर विजय गोपाल मेहरोत्रा को फोन करके वारदात की जानकारी दी।

विजय ने पुलिस को फोन सूचना दी और आननफानन में खुद मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल विष्णु गोपाल व रुकमणि को कृष्णानगर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


बाजार के बीच स्थित घर में दिनदहाड़े लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्क्वाएड की मदद से तहकीकात शुरू की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें