फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: आधी रात को डकैतों का धावा, 3 को मारी गोली, दो बहनें अगवा, देर रात लौटीं

Fri, 19 Jan 2018 11:27 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हथियारबंद छह से अधिक बदमाशों ने लखनऊ के चिनहट के उत्तर धोना गांव में आधी रात को धावा बोलकर एक ही घर के तीन लोगों को गोली मार दी और दो नाबालिग बहनों को अगवा कर लिया। हालांकि एएसपी अनुराग वत्स ने दावा किया कि दोनों बहनें लौट आई हैं।

विज्ञापन


वारदात बृहस्पतिवार रात 12:30 की है। बदमाशों ने कठौता में गार्ड की नौकरी करने वाले उमेश चौहान के घर हमला किया। उसके पिता दीनानाथ चौहान, मां अमरावती और पत्नी सोनी को गोली मारकर घायल कर दिया। सोनी के दोनों पैर में गोली लगी है।

सोनी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों ने उमेश की दो बहनों का अपहरण कर लिया और भाग निकले। उमेश का कहना है कि उसकी पत्नी पुलिस को लगातार फोन करती रही, लेकिन वह नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उमेश खुद चिनहट थाने पहुंचा तब पुलिस मौके पर पहुंची। उमेश का कहना है कि बदमाश डकैती के इरादे से आए थे। वे घर का सारा सामान लूट ले गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें