कृष्णानगर में रविवार रात चोरों ने पिकेडली होटल के पास स्थित एक ज्वैलरी
शॉप में सेंध लगाई।
सोमवार सुबह दुकान पहुंचे मालिक ने बीस हजार नगदी समेत
पांच लाख के जेवरात चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले को
संदिग्ध मान रही है।
आलमबाग के मवैया
दुर्गापुरी मोहल्ला निवासी मनमीत सिंह की बाराबिरवा में पिकेडली होटल के
पास ओम आभूषण केंद्र नाम से दुकान है। मनमीत के अनुसार सोमवार सुबह
व्यापारी नेता सोमेंद्र शुक्ला ने फोन पर चोरी की सूचना दी।
दुकान पहुंचकर
शटर खोला, अंदर सामान फैला हुआ था। दुकान की पिछली दीवार में सेंध लगी
मिली। चोर बीस हजार रुपये समेत शोरूम के काउंटर से पांच लाख के जेवरात बटोर
ले गए।
हालांकि तिजोरी काटने में सफल नहीं हो सके। सूचना पर पुलिस अफसरों
ने मौका मुआयना कर डॉग स्क्वॉएड व फिं गर प्रिंट एक्सपर्ट बुलाकर जांच
कराई।
खोजी कुत्ता दुकान से निकलकर दुकान के पीछे गली से पिकैडली होटल की
बाउंड्री तक गया और लौट आया। उधर, सेफ, काउंटर व दरवाजों से फिंगर प्रिंट
लिए हैं।
दुकान के कर्मचारियों और कुछ संदिग्धों से इनकी मिलान कराई जाएगी।
वारदात में किसी करीबी का हाथ होने की आशंका के चलते दुकान में ही काम
करने वाले लालाखेड़ा के राम सिंह एवं चुन्नूखेड़ा के आलोक को हिरासत में
लिया गया है।