किशोरी को घर में बंधक बनाकर एक युवक ने रेप किया। किशोरी का परिवारीजन घर पर ही इलाज करा रहे थे कि सोमवार की शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
जामों थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी रविवार की दोपहर घर में अकेली थी जबकि उसके माता-पिता खेत गए थे।