फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला छात्रा की हत्या का राज

Sat, 14 Dec 2013 02:20 AM IST
अनिल त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव के हरचंदपुर से अगवा कर लाई गई छात्रा की दुष्कर्म के बाद गला घोंट कर हत्या की गई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद हत्या करने की पुष्टि के बाद पुलिस ने कथित पति को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक छात्रा की हत्या दो दिन पूर्व की गई थी। इससे पहले उसे नशीला पदार्थ खिलाया गया था। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल लिया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी झूठी कहानियां सुनाकर भरमा रहा है। सीओ कैंट बबिता सिंह के मुताबिक उन्नाव में अजगैन के हरचंदपुर निवासी ग्यारहवीं की छात्रा सोनिया (17) को सआदतगंज निवासी सचिन नौकरी दिलाने का झांसा देकर लखनऊ लाया था।

बीते 10 दिसंबर को उसने अपने एक रिश्तेदार संतोष व सूरज के जरिए पत्नी के साथ रहने का झांसा देकर रुचिखंड के अजय कुमार के यहां किराए पर कमरा लिया था।

10 दिसंबर की रात सचिन ने सोनिया को कमरे में रखा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

11 दिसंबर की दोपहर सोनिया की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोनिया के सिर पर डंडे से दो वार करने का भी मामला उजागर हुआ है।

इससे साफ है कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ और इस दौरान उसके सिर पर डंडे से वार किया गया था। पुलिस के मुताबिक छात्रा के पेट में जहर मिला है। इसकी वजह से उसका विसरा सुरक्षित रख लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों ने छात्रा का स्लाइड-स्वॉब और विसरा जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला को भेजा है। पूछताछ में सचिन ने बताया कि घटना वाले दिन छात्रा शादी करने की जिद पर अड़ी थी।

इस दौरान गुस्से में उसने डंडे से वार कर दिया जिससे उसके सिर से खून निकलने लगा और वह फर्श पर गिर पड़ी। सहम कर उसने सोनिया की गला घोंटकर हत्या कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें