फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में सपा के पूर्व विधायक की 17 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

Sun, 17 Jan 2021 05:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी की करीब 17 करोड़ रुपये की संपत्ति प्रशासन ने जब्त कर ली है। जब्त हुई संपत्ति में कृषि योग्य भूमि, मकान की जमीन और एक इंटर कॉलेज की जमीन है।

विज्ञापन


हाशमी की खोड़ारे थाना अंतर्गत केशव नगर ग्रांट पश्चिमी में स्थित 90 बीघा कृषि योग्य भूमि व गौरा चौकी स्थित एक मकान तथा सीतारामपुर ग्रंट में स्थित बाइस कमरों का बना अब्दुल गफ्फार हाशमी बालिका इंटर कॉलेज की जमीन है।

यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी मनकापुर हीरालाल ने जिला अधिकारी बलरामपुर के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी गोंडा के आदेश पर की है।

जब्त हुई कृषि व मकान की प्रॉपर्टी को थाना प्रभारी खोड़ारे के अभिरक्षा में तथा कालेज को जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा नामित माता प्रसाद साहू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के. के. सिंह के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान उपजिलाधिकारी मनकापुर हीरालाल, क्षेत्राधिकारी मनकापुर राम भवन यादव, थानाध्यक्ष खोड़ारे प्रमोद कुमार सिंह, थाना प्रभारी छपिया संजय तोमर, पुलिस बल के साथ व राजस्व विभाग की टीम तथा ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें