फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः हवाई टिकटों को ब्लैक में बेचने की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने मारा छापा

Sun, 17 Jan 2021 03:57 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच कश्मीर ने शनिवार को श्रीनगर में सक्रिय विभिन्न ट्रैवेल एजेंटों और विभिन्न एयरलाइनों द्वारा हवाई टिकटों की कथित बिक्री के सिलसिले में शहर के कई स्थानों पर छापा मारा। नौ ट्रैवेल एजेंटों के कार्यालयों और एक एयरलाइंस के सेल्स मैनेजर के घर पर भी छापा मारा गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पर्यटन विभाग के निदेशक को ट्रैवेल एसोसिएशन और ट्रेड बॉडीज से मिली शिकायत के बात इसकी जानकारी क्राइम ब्रांच को दी गई। शिकायत में कहा गया था कि एयरलाइन कंपनियां थोक में टिकटें कुछ एजेंट्स को बेचती हैं जो बाद में इन टिकटों को लोगों को ब्लैक में बेचते हैं।

यह भी पढ़ेंः कश्मीर की तस्वीर बदलने की एक और पहल, सेना की अपील- 'तुम' कभी भी वापस आ सकते हो    
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो क्राइम ब्रांच ने कई निजी एयरलाइन कंपनियों के प्रतिनिधियों को सीआरपीसी की धारा 160 के तहत दस्तावेजों सहित तलब किया है। सूत्रों ने यह भी बताया कि श्रीनगर शहर में कई जगहों पर छापा मारने के दौरान कई दस्तावेज भी सीज किए गए हैं। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के बाद हवाई किराये के मामले को उजागर करते हुए अमर उजाला ने हाल ही में बुधवार को एक खबर भी प्रकाशित की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें