फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: गश्त पर निकले चौकी प्रभारी से बदमाशों की मुठभेड़, दरोगा के सिर पर तमंचे की बट से हमला

Sat, 11 Sep 2021 11:59 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा

सार

गोंडा जिले में पुलिस व बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश ने दरोगा के सिर पर तमंचे की बट से वार कर दिया। वारदात में बदमाश के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
हमले में घायल दरोगा व एनकाउंटर से घायल बदमाश। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिले के जिगना चौकी प्रभारी राकेश कुमार ओझा अपने हमराही बृजेश कुमार के साथ शुक्रवार को गश्त पर जा रहे थे तभी दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। दूसरे बदमाश ने दारोगा के सिर पर तमंचे की बट से हमला कर दिया।

विज्ञापन


मनकापुर कोतवाली के अंधियारी-जिगना मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हिस्ट्रीशीटर राम सजीवन पांडेय उर्फ थानेदार पुत्र परमेश्वर पांडेय निवासी ग्राम जमुनहा व एक अज्ञात बादमाश को संदिग्ध स्थित में देखकर चौकी प्रभारी जिगना ने रोका।

बादमाश ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। जिसमें चौकी प्रभारी बाल बाल बच गए। जबाब में पुलिस ने भी फायर किया जिससे हिस्ट्रीशीटर के बांये पैर में गोली लगी है। इस दौरान दूसरे अज्ञात बादमाश ने चौकी प्रभारी पर तमंचे की बट से सिर पर वार कर दिया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। अज्ञात बादमाश मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


घायल बादमाश व चौकी प्रभारी को सीएचसी लाया गया। जहां से बादमाश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएचसी पर मोतीगंज, छपिया, धानेपुर व मनकापुर की पुलिस मौजूद है। सीओ संजय तलवार ने बताया कि फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है और घायल बादमाश के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें