फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा व्यापारी को लूटने वाला अब पुलिस की गिरफ्त में

Sun, 18 Aug 2013 01:50 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते सोमवार को हुए एक लूट की घटना में फरार लुटेरे को पुलिस ने धर दबोचा है। फिलहाल पुलिस उसे हिरासत में लेकर उसके एक साथी की तलाश्ा में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस की मानें, तो अपराधी रियाज पारा थाना क्षेत्र के खुशहालगंज में रह रहा था। सोमवार रात उसने वह उसके दोस्त सगीर ने दुकान बंद कर घर जा रहे सराफ से गहनों भरा बैग छीनने की कोशिश की थी।

रियाज के पास से पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद किया है। बताया जा रहा है कि उसका दोस्त सगीर काकोरी का रहने वाला है।

क्या हुआ था उस रात?
सरोजनीनगर के सिद्धार्थनगर गौरी निवासी सुशील यादव (30) की गौरी बाजार में सुशील ज्वैलर्स नाम से सराफा की दुकान है। रोज की तरह रात 8.45 पर सुशील दुकान बंदकर गहनों से भरा बैग और बिक्री का पैसा लेकर कानपुर हाइवे पार कर पैदल घर जा रहे थे।
विज्ञापन


वे डिवाइडर पार कर आगे बढ़े थे कि दूसरी ओर से आए बाइक सवार लुटेरों ने व्यवसायी पर धावा बोल दिया। बाइक सवार दो लुटेरे नीचे उतरे और गहनों से भरा बैग छीनने का प्रयास करने लगे।

व्यवसायी शोर मचाते हुए बैग पेट में चिपका कर सड़क पर बैठ गया। इस पर लुटेरों ने सुशील पर पिस्तौल तान दी। इस पर भी जब सुशील ने बैग नहीं छोड़ा तो एक लुटेरे ने सुशील पर गोली दाग दी। खून से लथपथ सुशील ने गहनों से भरा बैग पेट में बांधा और सड़क पार अपने दोस्त सुंदर के घर में घुस गया।

कार चालक ने दिखाई बहादुरी
असफल होने पर लुटेरे भागे। मगर, आगे जाकर जयरामपुर कॉलोनी के पास उनकी बाइक एक आल्टो कार से टकरा गई और वह गिर गए। लुटेरों की कार चालक बबलू (30) से बहस हो गई।
विज्ञापन

विवाद बढ़ता देख लुटेरे बाइक उठाकर कॉलोनी की ओर भागे जिस पर कार चालक ने बाइक सवारों का पीछा किया और थोड़ी दूर पर उसने बाइक के आगे कार लगा दी। खुद को फंसता देख लुटेरों ने कार चालक पर भी फायर झोंक दिया।

गोली चालक के दाहिने हाथ में लग गई। चालक सहम गया और शोर मचाने लगा। तब तक लुटेरे फरार हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें