फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः कालगर्ल के साथ बना रहे थे ब्लू फिल्म, इस तरह गए पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी की राजधानी लखनऊ के नाका इलाके में पुलिस की नाक के नीचे चार युवकों ने सोमवार रात एक कॉलगर्ल को चारबाग में सिनेमाहाल के पीछे ले जाकर ब्ल्यू फिल्म बनानी शुरू की। इस बीच पुलिस को भनक लग गई।
विज्ञापन


घेराबंदी होते देख तीन युवकों के साथ कॉलगर्ल भाग निकली। हत्थे चढ़े एक युवक ने राज उगला। पुख्ता सुबूत न मिलने पर पुलिस ने उसे शांतिभंग में गिरफ्तार किया। मौके से भागी कॉलगर्ल व तीनों युवकों की तलाश की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, चार युवकों ने सोमवार देर रात चारबाग इलाके में देह व्यापार करने वाली युवती से सौदेबाजी की और उसे सुदर्शन टाकीज के पास चाय के होटल पर ले जाकर पुलिस की गतिविधियों का जायजा लिया। इसके बाद सिनेमाहाल के पीछे ले जाकर ब्ल्यू फिल्म बनाने लगे।
विज्ञापन


दो युवकों ने कॉलगर्ल के साथ अश्लील हरकतें शुरू की और एक ने वीडियो कैमरे से रिकार्डिंग का जिम्मा संभाला, जबकि चौथा युवक सड़क पर चहलकदमी करके लोगों पर नजर रखे था।
विज्ञापन

रिक्‍शेवाले ने पुलिस को दी जानकारी

इस बीच एक रिक्शा चालक सिनेमाहाल परिसर में लघुशंका के लिए गया। नजारा देखकर दबे पांव लौटे रिक्शा चालक ने थोड़ी दूर पर मौजूद पुलिसकर्मियों को जानकारी दी। इसके बाद दो सिपाही आननफानन में सिनेमाहाल के गेट पर पहुंचे। सड़क पर चहलकदमी कर रहे युवक को हिरासत में लेकर माजरा समझने के साथ थाने से फोर्स बुलाई।

इस बीच ब्ल्यू फिल्म बना रहे तीनों युवकों को भनक लग गई और वह कॉलगर्ल संग भाग निकले। युवक के कब्जे से कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद न होने पर पुलिस ने उसे शांतिभंग में गिरफ्तार किया। मौके से भागे युवकों के साथ कॉलगर्ल की तलाश शुरू की है।

इंस्पेक्टर नाका रामप्रदीप यादव ने बताया कि चारबाग इलाके में देह व्यापार की शिकायत के चलते गश्त बढ़ाई गई है। कॉलगर्ल के साथ मिलकर ब्ल्यू फिल्म बनाए जाने की सूचना पर छापा मारा गया था। पकड़े गए युवक ने अहम राज उगले हैं। उस आधार पर तहकीकात की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें