प्याज पर छाई महंगाई अब सिर चढ़कर बोलने लगी है। अपराधियों ने प्याज की लूटपाट शुरू कर दी है। सोमवार की रात कृषि उत्पादन मंडी समिति में एक आढ़त पर बदमाशों ने प्याज की बोरियां लूटकर ले जाने की कोशिश की लेकिन चौकीदार के शोर मचाने पर जब घेराबंदी हुई तो बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गए। व्यापारियों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
चंदौसी कृषि उत्पादन मंडी समिति में मोहम्मद आसिफ की प्याज व आलू की आढ़त है। सात सितंबर की रात करीब एक बजे कुछ बदमाश आढ़त पर घुस आए।