फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच मेडिकल कालेज के निर्माण घोटाले में पुलिस ने जेई को दबोचा, 15 करोड़ का था घपला

Sat, 16 Jan 2021 06:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
गिरफ्तार हुए अवर अभियंता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बहराइच मेडिकल कालेज निर्माण के घोटाले में फंसे राजकीय निर्माण निगम के अवर अभियंता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। करीब 15 करोड़ के घोटाले के मामले में अभियंताओं समेत कुछ फर्मों के मालिक को मिलाकर 40 लोगों के खिलाफ सितंबर माह में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


मेडिकल कालेज के निर्माण में कार्यदायी संस्था और ठेकेदारों ने जमकर मलाई काटी थी। राजकीय निर्माण निगम को मेडिकल कालेज के निर्माण का जिम्मा मिला था। कालेज के निर्माण के लिए शासन ने करीब 189 करोड़ का बजट जारी किया था। जिसमें जमकर खेल खेला गया। शिकायत के बाद शासन ने जांच शुरु कराई। जिसमें 15 करोड़ रुपये के घोटाले की पुष्टि हुई। जिस पर निर्माण निगम के अभियंताओं व फर्म के ठेकेदारों समेत करीब 40 लोगों के खिलाफ सितंबर माह में कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

घोटाले में फंसे गाजीपुर के नोनहरा थाने के ग्राम शक्करपुर निवासी राम आधार सिंह यादव को दरगाह एसओ मधुपनाथ मिश्रा, स्वाट टीम आदि की अगुवाई में गई पुलिस टीम ने गोमतीनगर लखनऊ के रंजीतखंड मोड़ के पास से शुक्रवार की रात धर दबोचा जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन मिश्रा ने बताया कि अभी मुकदमे की विवेचना जारी है। अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी जांच के बाद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई जिलों से जुड़े हैं घोटाले के तार

बहराइच के मेडिकल कालेज के निर्माण में जिले के ठेकेदारों के साथ मिलकर सरकारी धन की बंदरबांट तो की ही गई थी। इसके साथ ही कानपुर, लखनऊ, लखीमपुर, श्रावस्ती, गोंडा, सीतापुर आदि की फर्मों को भी बिना किसी आदेश चेक काटकर थमा दिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें