फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकर ने दोस्त संग किया था मालिक का कत्ल

Thu, 09 Jan 2014 01:30 PM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार खाला क्षेत्र में मिठाई विक्रेता की हत्या करके फरार नौकर को पुलिस ने उन्नाव में ढूंढ निकाला।
विज्ञापन


वारदात में शामिल उसके दोस्त की तलाश में दबिश दी जा रही है। कत्ल के बाद दोनों ने गल्ले से दस हजार रुपये लूटे थे। हालांकि पुलिस गिरफ्तारी से इन्कार कर रही है।
 
इंस्पेक्टर बाजार खाला नरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि मोहल्ला दारू गोदाम में मिठाई दुकानदार रामलखन गुप्ता की हत्या उसके नौकर सरजू ने अपने दोस्त गुड्डू की मदद से की थी।
विज्ञापन


दोनों ने ठंड का बहाना कर रामलखन से दुकान में रात गुजारने की इजाजत मांगी। रामलखन के सोते ही दोनों ने चाकू और ईंट से हमला कर उसे मार डाला।

हत्या के बाद सरजू ने उसका मोबाइल और गल्ले से दस हजार रुपये लूटे और शटर गिराकर साथी समेत फरार हो गया।  इंस्पेक्टर का कहना है कि मोबाइल का लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस की टीम सरजू के करीब पहुंच चुकी है।

इस बीच पुलिस टीम ने सरजू के परिवारीजनों व कैटरिंग व्यवसायी अशोक कुमार उर्फ बबलू से तहकीकात की है। पुलिस का मानना है कि बहन की शादी में उधार ली रकम न लौटाने पर रामलखन ने सरजू को फटकारा था।
विज्ञापन


इसी रंजिश में उसने दोस्त की मदद से रामलखन की हत्या की है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी है कि सरजू को उन्नाव से दबोचने के साथ रामलखन का मोबाइल व नगदी बरामद कर ली गई है। गुड्डू की तलाश में जारी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें