बलरामपुर जिले के ललिया थाना क्षेत्र के अमवा गांव में हिस्सा बंटवारे को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई को मार डाला। पुलिस ने बेटे के तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ललिया थाना क्षेत्र के अमवा गांव में हिस्सा बंटवारे को लेकर विश्राम पाल व राम अभिलाष पाल में मंगलवार के शाम को झगड़ा हो गया जिसमें ईंट पत्थर बरसने चले। ईंट पत्थर लगने से छोटे भाई राम अभिलाष (55) की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि मृतक के बेटे बिक्रम पाल की तहरीर पर विश्राम पाल, पोता अमन पाल, पोती पुनीता पाल, बहु प्रेम कुमारी पाल के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है।