बहराइच में तैनात केंद्र सरकार के एनआईसी इंजीनियर का शव बाराबंकी में संदिग्ध हालात में मिला। इंजीनियर के परिजनों ने बसपा विधायक विजय कुमार और उनकी पत्नी मृदुला आनंद पर हत्या का आरोप लगाया है।
मृदुला आनंद शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अधिकारी हैं। परिजनों ने का कहना है कि शिखर को गोली मारी गई और शरीर पर चाकुओं के भी निशान हैं।
बहराइच जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष के इंजीनियर बेटे का क्षत-विक्षत शव बाराबंकी के बदोसराय कोतवाली क्षेत्र में सड़क किनारे मिला है। आरोप है कि हत्या कर इसका शव यहां फेंका गया है।
इस मामले मे पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर गोरखपुर बांसगांव विधानसभा क्षेत्र के बसपा विधायक डा. विजय कुमार व उनकी शिक्षा विभाग में अधिकारी पत्नी मृदुला आनंद व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, अपहरण समेत कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।