फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: कोरोना जांच को गई टीम को ग्रामीणों ने खदेड़ा, मामले की जांच के आदेश

Sat, 29 May 2021 02:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बाराबंकी के एक गांव में जांच करने पहुंची मेडिकल टीम को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया है। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण की जांच करने गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। इसके चलते टीम बिना जांच के ही वापस लौट आई और इसकी सूचना सीएचसी अधीक्षक को दी। सीएचसी अधीक्षक ने मामले की जानकारी सीएमओ को देते हुए दिशा निर्देश मांगे जिस पर सीएमओ ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


सीएचसी कोठी में तैनात लैब टेक्नीशियन गोपाल, संतोष राय, इंद्रेश समेत चार सदस्यीय टीम शुक्रवार को ग्राम पंचायत कोटवा मजरे रेवती का पुरवा में लोगों की कोरोना जांच करने गई थी। टीम ने बताया कि वह लोग गांव के कोटेदार नीरज के दरवाजे पर पहुंचे ही थे और लोगों को जांच के लिए बुलाने की बात कर रहे थे। तभी गांव के कुछ लोग आए और विवाद करने लगे।

आरोप है कि इस दौरान कई लोग लाठी-डंडे लेकर आए और टीम से अभद्रता करते हुए उसे गांव से खदेड़ दिया। आक्रोशित ग्रामीणों को देख टीम बिना किसी की कोरोना जांच किए ही गांव से वापस लौट आई और मामले की जानकारी सीएचसी अधीक्षक को दी।
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डॉ. हरप्रीत सिंह ने बताया कि रेवतीपुरवा गांव में कोरोना की जांच करने गई टीम को गांव के लोगों द्वारा खदेड़े जाने की सूचना मिली है।

मामले की जानकारी सीएमओ को दी गई है जिस पर सीएमओ ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें