मोहनलालगंज के बक्शाखेड़ा गांव में जमीन के लालच में एक बेटे ने मां को हैंडपाइप के हैंडिल से मारकर मौत के घाट उतार दिया और शव को तहसील कार्यालय के पीछे फेंककर फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस को तहसील कार्यालय के पीछे शव मिलने की सूचना मिली तो पुलिस ने शव को बरामद कर मामले की जांच शुरू की।
मृतका की शिनाख्त बक्शाखेड़ा की महाराजा के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने हत्यारे सियाराम को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के घर पर खून लगा हुआ हैंडपाइप का हैंडिल बरामद हुआ है।