फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: बाइक सवार ने युवती को मारा थप्पड़ और ले ली बाइक की चाबी

Sun, 17 Oct 2021 03:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सड़क पर जा रही युवती की बाइक सवार से बहस हो गई। इस पर युवक ने उसे थप्पड़ मार दिया मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के मीराबाई मार्ग के चौराहे पर शनिवार शाम पैदल जा रही युवती को देख बुलेट सवार एक युवक रुक गया। दोनों में किसी बात पर नोकझोंक होने लगी तो युवती ने बुलेट से चाबी निकाल ली।

विज्ञापन


इस पर युवक ने युवती को गालियां दीं और बुलेट से उतरकर उसे जोरदार थप्पड़ मार दिया। इससे युवती सहम गई और चाबी लौटा दी। इसके बाद दोनों वहां से चले गए। पूरा घटनाक्रम पास के एक सीसीटीवी में कैद हो गया।

मामला इंटरनेट मीडिया तक पहुंचा तो पुलिस ने बुलेट सवार युवक की तलाश शुरू की। हजरतगंज इंस्पेक्टर श्यामबाबू शुक्ल ने बताया कि आसपास के अन्य सीसीटीवी की फुटेज से गाड़ी का नंबर पता कर आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। युवती के बारे में भी जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें