प्रभारी निरीक्षक इटौंजा सुभाष चंद्र के मुताबिक, रूबी के घर न लौटने पर मायके वाले उसे तलाश रहे थे। 9 नवंबर को इटौंजा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस पड़ताल में जुटी थी। परिवार वालों ने रूबी का पति से मनमुटाव होने की जानकारी पुलिस को दी थी। कॉल डिटेल चेक करने पर सुजीत का नंबर चिह्नित किया गया जिसमें उसकी लोकेशन भी इटौंजा में मिली थी।
इस आधार पर सुजीत को पुलिस ने हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पत्नी की हत्या करने की बात कुबूल ली। सुजीत ने बताया कि वह रूबी से तलाक लेकर अपनी रिश्तेदार से शादी करना चाहता था, लेकिन रूबी मान नहीं रही थी। इस वजह से उसने हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल हुआ चाकू बरामद कर लिया है।