फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनकम टैक्स ऑफिसर और जॉइंट सेक्रेटरी बन करता था ठगी, गिरफ्तार

Sat, 01 Sep 2018 04:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के सराफा कारोबारियों को ठगने वाले जालसाज को अलीगंज पुलिस ने शुक्रवार सुबह चंद्रलोक पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अजय कुमार मिश्र उर्फ अतुल कुमार मिश्र बस्ती के हरैया का रहने वाला है।
विज्ञापन


लखनऊ में गोमतीनगर के विपुलखंड-2 में रहता है। पुलिस ने उसके पास से भारी मात्रा में जेवरात, पहचानपत्र और अन्य दस्तावेज हासिल किए हैं। वह सराफा कारोबारियों को अर्दब में लेने के लिए खुद को इनकम टैक्स ऑफिसर और सचिवालय में जॉइंट सेक्रेटरी बताता था।

इसके लिए हूबहू सरकारी पहचान पत्र भी तैयार करा रखा था। पुलिस का दावा है कि राजधानी के चार थानाक्षेत्रों के आधा दर्जन टप्पेबाजी की वारदात में शामिल होने की बात जालसाज ने कुबूली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि जालसाज दुकान में जेवरात पसंद करने के बाद बंद बैंक खातों के चेक से भुगतान करता था।

चेक  देने के साथ ही अपना विजिटिंग कार्ड भी देता। जब चेक लगाने की बात होती तो कुछ दिनों तक टालमटोल करता और मोबाइल नंबर बंद कर लेता था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें