फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी व बच्चों को मायके भेज, युवक ने लगा ली फांसी

Tue, 19 Apr 2016 02:20 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
युवक ने लगायी फांसी - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
बाजाराखाला क्षेत्र में पत्नी व बच्चों को मायके भेजकर युवक अपने कमरे में फंदे से लटक गया। सोमवार सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर मकान मालिक ने खिड़की से झांका तो उसके होश उड़ गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने छानबीन करके शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से औरास उन्नाव निवासी कमलाकांत (30) पत्नी मीना व बेटे संग बाजारखाला स्थित ऐशबाग दारू गोदाम के पास अनूप के मकान में पहले तल पर किराए पर रहता था। 

पत्नी के मुताबिक, दो दिनों से दोनों में झगड़ा चल रहा था। रविवार शाम पति ने पत्नी व बच्चे को बुद्धेश्वर से टैंपो में बैठाकर मायके भेज दिया। इसके बाद वह घर लौटा और दरवाजा बंद कर फंदे से लटक गया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह काफी देर तक कमलाकांत नहीं उठा तो मकान मालिक अनूप ने आवाज लगाई। आहट न मिलने पर खिड़की से झांका तो उसके होश उड़ गए। सूचना पर बेटे संग पहुंची मीना का रो-रोकर बुरा हाल था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें