प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़े 12वीं के छात्र को लड़की के घरवालों ने बुरी तरफ से डांट-फटकार दिया। इससे क्षुब्ध होकर छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट नहीं मिल सका है।
मड़ियांव के बारी एंक्लेव केशव नगर निवासी शाहिद फारुखी के बेटे साजिद (20) का कॉलोनी में रहने वाली एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की के घरवालों को आपत्ति थी।
साजिद को उन्होंने कई बार समझाने की कोशिश भी की। बड़े भाई माजिद ने बताया कि 15 दिन पहले लड़की के घरवालों ने साजिद को बुलाया और मारापीटा। इससे वह काफी दुखी था।